Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: ‘‘मेरा रेशम मेरा अभिमान‘‘ अभियान अंतर्गत सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

Vivek Sahu

Wed, Aug 20, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) मेरा रेशम मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय रेशम बोर्ड - रेशम तकनीकी सेवा केंद्र (सीएसबी-एसटीएससी), बिलासपुर द्वारा सोमवार 18 अगस्त को ग्राम सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें अधिकांश महिलाएँ थीं। कार्यक्रम में श्री बी.एस. भंडारी, सहायक संचालक, रेशम, कोरबा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों को नई तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा विभाग द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।   कार्यक्रम का मुख्य फोकस तसर रेशम धागा निर्माण एवं गुणवत्ता सुधार पर रहा। कार्यक्र्रम में श्री अशोक कुमार वैज्ञानिक-बी ने प्रतिभागियों को कोकून की खरीद, ग्रेडिंग, भंडारण, छंटाई, कोसा उबालने, रीलिंग तथा कताई के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। डॉ. हेमलाल साहू, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ने “सिल्क समग्र-2 योजना” की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार (80ः10) के सहयोग से 90 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को इस योजना का लाभ उठाने तथा केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा विकसित नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर “बुनियाद रीलिंग मशीन” एवं “मोटराइज्ड स्पिनिंग मशीन” का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।   कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने गहरी रुचि दिखाई तथा बताई गई तकनीकों एवं तरीकों को अपनाने की इच्छा व्यक्त की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन