Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: 3 माह का राशन मिलेगा एक साथ, दुकानों में नही है भंडारण के लिए जगह, दुकानों की हालत है खराब, ऐसे में कैसे होगा चावला वितरण उलझन में दुकान संचालक,,,,

Vivek Sahu

Sat, May 24, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान )खाद्य विभाग ने भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी राशन दुकानों में तीन माह का चावल आवंटित करने और हितग्राहियों को बांटने का आदेश दिया है।   इसके तहत जून माह में राशन दुकानों में जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन आवंटित कर दिया जाएगा। फिर दुकानदार इस राशन को हितग्राहियों को वितरित करेंगे।   हितग्राहियों को तीन माह का चावल एक साथ मिलने से दुकानों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।   जिला खाद्य अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन कोरबा की अधिकांश राशन दुकानें छोटी जगह में ही संचालित हो रही हैं।   ऐसे में तीन माह का राशन एक साथ रखना, उनके लिए मुश्किल होगा। हालांकि विभाग ने आवंटित राशन को हितग्राहियों को वितरित करने कहा है, जिससे दुकान में ज्यादा दिन तक स्टॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन दुकानों में भंडारण के लिए जगह नही होने, मौसम बदलने से हो रही बारिश से राशन के भीगने और खराब होने का भी खतरा बना हुआ है, अधिकांश दुकानें जीर्णशीर्ण हालत में है ऐसे में 3 माह का भंडारण करने में दुकान संचालको को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।   पीडीएस दुकान संचालक ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया की कोरबा जिले की अधिकांश दुकानें जर्जर और छत से पानी टपकता है फ्लोर टूटा है खिड़की दरवाजों की मरम्मत नही हुई है ऐसे में राशन खराब होने से हितग्राही उठाव करने में हिचकते है, सरकार को चाहिए कि पहले दुकानों की मरम्मत कराए फिर भंडारण की व्यवस्था करनी चाहिए।   पीडीएस संचालक संघ अध्यक्ष विनोद मोदी ने बताया की दुकानों को मरम्मत की आवश्यकता है 30 जून तक 3 माह जून, जुलाई, अगस्त का राशन उठाव करना होगा, इसके बाद पोर्टल लॉक हो जायेगा, 3 माह का चावल लेने के लिए 6 बार अंगूठा लगाना होगा, इससे वितरण में समय लगेगा जिससे हितग्राहियों के साथ वाद विवाद का खतरा बना हुआ है। 3 माह का चावल एक साथ वितरित करने का आदेश मिला है, शक्कर,चना, नमक प्रतिमाह का हितग्राही को प्रति माह उठाव करना है, इसकी तैयारी की जा रही है राशन दुकान संचालकों को इसकी जानकारी दी जा रही है। - घनश्याम कंवर खाद्य अधिकारी कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन