Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले को 13356 करोड़ से अधिक लागत की देंगे अनेक विकास कार्यों की सौगात।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले को 13356 करोड़ से अधिक लागत की देंगे अनेक विकास कार्यों की सौगात।   12915 करोड़ की अनुमानित लागत के नवीन सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना का करेंगे शिलान्यास।   325 करोड़ लागत की शासकीय मेडिकल कॉलेज का करेंगे शिलान्यास   112 करोड़ 13 लाख से अधिक राशि के 72 विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास     कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 13,356 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी हसदेव ताप विद्युत गृह की नवीन सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना 2 × 660 मेगावॉट कोरबा (पश्चिम) का शिलान्यास करेंगे। जिसकी अनुमानित लागत 12915 करोड़ है। इसी प्रकार 325 करोड़ की लागत से स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का शिलान्यास करेंगे।   बघेल विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 72 विकास कार्यों का भी लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। जिसकी लागत 112 करोड़ 13 लाख से भी अधिक है। इन कार्यों में 54 करोड़ 70 लाख राशि के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 57 करोड़ 43 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किए जाने वाली लोकार्पण कार्यों के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (नाबार्ड) अंतर्गत 76 लाख 68 हजार की लागत से गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण के 03 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उपसंभाग कोरबा द्वारा नाबार्ड योजना अंतर्गत 04 करोड़ 32 लाख से अधिक की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग कोरबा द्वारा 15 वें वित्त एवं ईसीआरपी-2 योजनांतर्गत 02 करोड़ 38 लाख से अधिक की लागत से 13 शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक) की स्थापना, वनमण्डल कोरबा द्वारा रामपुर में 03 करोड़ 01 लाख से अधिक की लागत से सड़क, कैम्प व वॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम निर्माण के कुल 08 कार्य, शिक्षा विभाग द्वारा नवनिर्मित पुस्तकालय भवन हेतु 03 करोड़ 05 लाख से अधिक की लागत की आवश्यक सामग्री के कार्य, जनपद पंचायत कोरबा द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास से 48 लाख 78 हजार की लागत से सड़क एवं प्राथमिक शाला निर्माण के कुल 03 कार्य तथा जनपद पंचायत करतला द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास से 01 करोड़ 39 लाख से अधिक की लागत से सड़क, भवन एवं तालाब के जीर्णोद्धार के कुल 07 कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास कार्यों के अंतर्गत छ0ग0 ग्रामीण सहकारी विकास अभिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई कोरबा अंतर्गत 19 करोड़ 56 लाख से अधिक के कुल 22 सड़कों के सतह नवीनीकरण के 04 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 32 करोड़ 57 लाख से अधिक के जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत एकल ग्राम नल-जल प्रदाय योजना के 20 कार्य, स्वास्थ्य विभाग कोरबा अंतर्गत 03 करोड़ 91 लाख से अधिक के स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार 09 कार्य, नगर पंचायत पाली में 01 करोड़ 95 लाख की लागत से नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्य शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन