Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

मेडलेपार पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक।

कोरबा : विराट दशहरा उत्सव, कोहड़िया चारपारा में 25 अक्टूबर को 27वें वर्ष होगा भव्य रावण दहन।

विराट दशहरा उत्सव, कोहड़िया चारपारा में 25 अक्टूबर को 27वें वर्ष होगा भव्य रावण दहन।

राम झांकी, ग्राम भ्रमण और छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कोहड़िया चारपारा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर को 27वें वर्ष विराट दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक उल्लास और पारंपरिक उत्साह के बीच आयोजित इस उत्सव में भव्य रावण दहन, आकर्षक रामझांकी और छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि 7:30 बजे रावण दहन किया जाएगा।

इसके साथ आकर्षक रामझांकी और ग्राम भ्रमण का आयोजन होगा।

वहीं, रात्रि 8 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह आयोजन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने के साथ क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

स्थान: सामुदायिक मंच, शिव मंदिर के पास, कोहड़िया चारपारा, जिला कोरबा।

विनीत: समस्त ग्रामवासी, कोहड़िया चारपारा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन