Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार।

नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

अड़ानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार।

कोरबा : कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की पदस्थापना।

कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की पदस्थापना।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने चार अधिकारियों के कार्यविभाजन का आदेश जारी किया।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार ओंकार यादव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा, तुलाराम भारद्वाज को पाली तथा सुश्री रेणुका रात्रे को पोड़ी उपरोड़ा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे को पोड़ी उपरोड़ा से जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।

प्रवर श्रेणी अधिकारी ओंकार यादव और संयुक्त कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज वर्तमान में जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ थे।

इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे को जिला कार्यालय कोरबा से पोड़ी उपरोड़ा में नवीन पदस्थापना दी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन